
जमशेदपुर।


साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा में श्री साईं बाबा के 99वा महासमाधि दिवस समारोह का आयोजन किया गया I आज प्रातः 7.00 बजे से प्रधान यजमान शिलेन्द्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन प्रारंभ हुई जो की प्रातः 11.00 बजे हवन के साथ समाप्त हुई अंत में सभी अनुष्ठान के समापन के बाद भक्तों के खीर भोग प्रसाद का वितरण किया गया I आज सुबह से ही बाबा का दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा Iभक्तों ने बाबा के स्मरण में 100 दीपक जलाये I पूजन अनुष्ठान के समाप्ति के बाद ट्रस्टी अनुप रंजन ने बताया की साईं बाबा को समाधि लिए हुए 99 वर्ष का समय बीत चुका है और उनकी याद में समाधी शताब्दी वर्ष में संसथान के द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार आज से समाधी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की विधिवत शुभारम्भ किया जा रहा है I
ज्ञात है संसथान के द्वारा समाधी शताब्दी वर्ष के मौके पर कई तरह की बाबा के विशेष पूजन अनुष्ठान एवं मानव कल्या सेवा कार्यक्रम अगले एक वर्ष तक आयोजन किया जायेगा कार्यक्रमों में ।
महासमाधि शताब्दी वर्ष कार्यक्रम
अक्टूबर – अन्न दान कार्यक्रम , नवम्बर – वस्त्र दान कार्यक्रम एवं श्री साईं सत्चरित्र अखंड परायण पाठ , दिसंबर – निःशुल्क वृहत स्वस्थ्य शिविर , जनवरी – चित्रांकन प्रतियोगित ( विषय– शिर्डी साईं बाबा ) एवं सामूहिक सत्यनारायण व्रत कथा, फ़रवरी – रक्त दान शिविर , मार्च – निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं सामूहिक अभिषेक , अप्रैल – शाररिक रूप से अक्षम लोगो के लिए व्हील चेयर दान टाटा नगर स्टेशन को एवं सुन्दर कांड पाठ , मई – अन्न दान कार्यक्रम , जून – नेत्र दान जागरूकता शिविर एवं स्तवन मंजरी पाठ , जुलाई – अंतर विद्यालय लेख प्रतियोगिता ( विषय – श्री साईं बाबा ), अगस्त – रक्त दान शिविर एवं श्री साईं सत्चरित्र अखंड परायण पाठ , सितम्बर – अन्न दान कार्यक्रम , अक्टूबर –निःशुल्क हड्डी रोग शिविर एवं सामूहिक सत्यनारायण व्रत कथाI
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्थान के ट्रस्टी अनुप रंजन , रश्मि नारायण , शिलेन्द्र कुमार मिश्र , राज किशोर साहु , शिव प्रसाद शाह , अंजू शाह , आदर्श मिश्र , चंद्र शेखर सिंह , बिजय कुमार सिंह , कुमुद सिंह ,रीना सिंह , राजेश श्रीवास्तव , प्रीति श्रीवासतव के साथ साथ काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे I

