
थाना मे पत्नी ने मारपीट व प्रताड़ना का लगाया आरोप
पश्चिम सिहभुम।
चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झामुमो विधायक शशी भुषण सामड को दूसरी औरत के साथ बनाने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस मामले को लेकर विधायक की पत्नी आशाई सामड ने चक्रधरपुर थाना में मारपीट एवं प्रताड़ना का शिकायत दर्ज कराई। आशाई सामड ने विधायक पर चक्रधरपुर के प्रमुख रीता सुम्ब्रुई से अवैध सम्बन्ध रखने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विधायक की गाडी कई शक्ति वर्धक दवाईयां भी मिले ।
विधायक की पत्नी का दावा है कि विधायक ने प्रमुख से देवड़ी मंदिर में शादी भी कर ली है। उन्होने विधायक के सरकारी अंगरक्षक की कारबाईन से परिवार के सभी लोगों को मार गिराने की प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।
वही घटना के बाद विधायक फरार हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक ने पत्नी के द्वारा लगये गए सभी आरोपों को गलत बताया है । वह राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान कई महिला जनप्रतिनिधि उनके साथ घूमती हैं।इसका मतलब यह नहीं की सबके साथ गलत सम्बन्ध है।
क्या है आरोप
पुलिस के दिये गए शिकायत मे विधायक शाशी भूषण सामड के पत्नी आशाई सामड ने बताया कि मेरे तीनो बच्चे शहर के बीग चिल्ली रेस्टोरेंट मे नाश्ता करने के उद्देश्य से गए थे। वहा पर पहले से ही मेरे पति अपने दोस्त रीता सुंम्बरई के साथ बैठे थे। बच्चो के देखते ही मेरे पति मे बच्चो के साथ मारपीट करने लगे ।इस दौरान उनके गार्डो ने मेरे बच्चो को गोली मारने का प्रयास किया।इस दौरान मेरे तीनो बच्चे गंभीर रुप से धायल हो गए । सभी को ईलाज के लिए स्थानिय अस्पताल ले जाया गया।इसके आलावा विधायक पर घर मे आकर पत्नि और बच्चो पर मानसिक प्रताडना का आरोप भी लगाया।
चक्रधरपुर थाना प्रभारी रतन कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर के विधायक शशी भुषण सामड पर उसकी पत्नी ने मारपीट करने से संबधित मामला दर्ज कराया है।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच करने के बाद ही पुरे मामले के बारे मे कहा जा सकता हैं.।

