
शहर मे कई जगहो मे हुए .योग
जमशेदपुर।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर कई जगहो पर योग की कार्यक्रम किया गया ।मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन के द्नारा गोपाल मैदान मे आयोजन किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथी के रुप मे राज्य के संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय और विशेष अतिथी के रुप जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए सरयु राय ने कहा कि योग साधना है योग करने से शरीर पुरी तरह स्वास्थय रहता है इसलिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए ताकि वह स्वास्थय रहे.उन्होने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने एक प्रस्ताव रखा जिसे संयुक्त राष्ट संध सहित प्राय राष्ट्र के सभी अध्यक्षो ने इस प्रस्ताव को माना यही कारण है भारत सहित दुनिया के हर जगहो पर लोग आज योग कर रहे है।उन्होने कहा कि इस .योग कराने का मकसद यह नही है कि भारत के पुराने पद्धति को रोकना बल्कि पुरे दुनिया मे स्वास्थय की समस्या हो रही है अराजकता बढी है. योग ही यह प्रयास है कि सारे स्वास्थय पर कायम रख सकता है।
इस दौरान सांसद विधुत वरण ने कहा कि जीवन मे हर व्यक्ति को निरोग रहने के लिए योग करना चाहिए। इस दौरान लगभ40 मिनट तक उपस्थित लोगो के द्वारा योग किया गया।
गोपाल मैदान मे उपायूक्त ड़ॉ अमिताभ कौशल .एस एस पी अनुप टी मैथ्यु.,ग्रामीण एस पी शैलेन्द्र कुमार सिहां के अलावा भाजापा के नगर अध्यक्ष नंद सिह ,देवेन्द्र सिहं ,योगेश मल्होत्रा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष मौजुद थे.



