
नई दिल्ली।


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक वेंडर चाय/काफी कैन के साथ गाड़ी के शौचालय से बाहर आते हुए दिखाई पड़ रहा है । ऐसा समझा जा रहा है कि उसने शौचालय से उस कैन में पानी भरा है । इस बात को ध्यान में रखकर निम्नलिखित की गई कार्रवाई अद्यतन किया जा रहा है ।
यह घटना माह दिसम्बर 2017 में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के गा्ड़ी सं. 12759 चेन्ने सेन्ट्रल – हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस में घटित हई थी । गलत करनेवाले की पहचान के लिए एक जांच कराई गई थी और उस पर उचित कार्रवाई भी की गई थी ।
जांच के आधार पर, सिकंदराबाद और काजीपेट के बीच के सेक्शन के लिए पी. शिवाप्रसाद द्वारा नियोजित ट्रेन साइड वेडिग कंट्रैक्टर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई थी जिसे वीडियो में पहचान लिया गया था । आई आर सी टी सी के कंट्राक्टिग एजेन्सी के जरिए लाइसेंसी से एक लाख का अर्थ दंड वसूली किया गया था ।
मेसर्स पी शिवा प्रसाद, लाइसेंसी को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था कि क्यों न उसके ट्रेन साइड वेडिंग सेक्शन पी सिकन्दराबाद-काजीपेट, सिकंदराबाद एन डी के डी जी एन टी सेक्शन को समाप्त कर दिया जाए । दिनांक 02.05.18 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के 15 दिनों के भीतर एक स्पष्टीकरण मांगा गया था ।
वीडियो में दो अन्य व्यक्ति दिखाई पड़ रहे हैं वे अप्राधिकृत हाकर हैं । दक्षिण मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग ने पिछले कुछ महीनों से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर अप्राधिकृत हाकरों के लिए गहन अभियान चलाया जिसके दौरान समस्त अप्राधिकृत हाकरों के साथ साथ इस घटना में शामिल अन्य दो हाकरों को हटाया गया । विभिन्न स्तरों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि इस प्रकार की कोई अन्य घटना पुन: घटित न हो ।

