Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नई दिल्ली-रेलवे स्‍टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए रेल मंत्रालय ने व्‍यापक नीति तैयार की
Top Stories

नई दिल्ली-रेलवे स्‍टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए रेल मंत्रालय ने व्‍यापक नीति तैयार की

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 9, 2015No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली।

यात्रियों के लिए पेयजल की उपलब्‍धता को और सुधारने के लिए रेल मंत्रालय ने पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनें (डब्‍ल्‍युवीएम) लगाने की व्‍यापक एक समान नीति तैयार की गई है। इस नीति का उद्देश्‍य स्‍टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनों के द्वारा उचित मूल्‍य पर ग्राहकों को निर्धारित मानक का पेयजल उपलब्‍ध कराने के दिशानिर्देश तैयार करना है। इस नीति के अधीन वॉटर वेंडिंग मशीनें लगाने के कार्य को रेलवे का सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) संभालेगा। ये मशीन केवल प्रख्‍यात विनिर्माता या उनके फ्रेंचाइजी धारक या अधिकृत एजेंट ही लगा सकते हैं। वॉटर वेंडिंग मशीनों में कई टोटियां लगी होंगी, ताकि अधिक से अधिक यात्री एक साथ सुविधा का लाभ उठा सकें। ऐसे स्‍थानों पर डब्‍ल्‍युवीएम उपलब्‍ध कराने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सामान्‍य डिब्‍बों के यात्रियों की आसानी से पहुंच हो सके। प्रारम्भिक चरण में उन स्‍टेशनों के प्‍लेटफॉर्मों पर ये मशीनें नहीं लगाई जाएंगी, जहां पहले से ही आरओ पेयजल इकाइयां नि:शुल्‍क पेयजल की आपूर्ति कर रही हैं।

इन उच्‍च यांत्रिक मशीनों द्वारा यात्रियों को उचित मूल्‍य पर शुद्ध पानी बेचा जाएगा। इन वेंडिंग मशीनों द्वारा बेचा जाने वाला पानी ऐच्छिक सीमा के अंदर बीआईएस विनिर्देश आईएस:10500-2012 (पेयजल के लिए विनिर्देश) परीक्षण की आवश्‍यकता की पुष्टि करेगा। इन मशीनों से आपूर्ति किये जाने वाले जल की स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक/चिकित्‍साकर्मी द्वारा उचित उपकरण की सहायता से लगातार जांच (महीने में कम से कम एक बार) की जाएगी। वॉटर वेंडिंग मशीनें रिवर्स ऑसमोसिस (आरओ) प्रौद्योगिकी या वैकल्पिक श्रेष्‍ठ प्रौद्योगिकी से युक्‍त होंगी। पानी की कीमत और मात्रा एक एलईडी डिस्‍पले में प्रदर्शित की जाएगी, ताकि पानी की राशि का उपभोक्‍ता द्वारा सत्‍यापन हो सके। मशीनों को लगाने के लिए फ्रेंचाइजी/एजेंट का चयन दोहरी निविदा प्रणाली द्वारा किया जाएगा, ताकि इस कार्य के लिए प्रसिद्ध और प्रख्‍यात कंपनियों को मिले। डब्‍ल्‍युवीएम पैकिंग वाले पेयजल के मुकाबले बहुत कम कीमत पर पानी उपलब्‍ध कराएंगी। पानी के बिक्री मूल्‍य इस प्रकार होंगे –

 रिफिल कन्‍टेनर के साथ
300 मिलीलीटर गिलास1 रूपया2 रूपये
आधा लीटर बोतल3 रूपये5 रूपये
एक लीटर बोतल5 रूपये8 रूपये
2 लीटर बोतल8 रूपये12 रूपये
5 लीटर बोतल20 रूपये25 रूपये

 

वॉटर वेंडिंग मशीनें लगाने वाली कंपनियां अनुमोदित गुणवत्‍ता और डिजाइन के पर्यावरण अनुकूल डिस्‍पोजेबल गिलास और पीईटी की बोतलें पर्याप्‍त संख्‍या में उपलब्‍ध कराएंगी। मशीन उपलब्‍ध कराने वाली कंपनियां प्रत्‍येक मशीन के साथ मानक डिजाइन की डस्‍टबिन पर्याप्‍त संख्‍या में भी उपलब्‍ध कराएंगी।

आईआरसीटीसी और/या रेलवे सेवाओं की गुणवत्‍ता के रखरखाव के लिए समय-समय पर वॉटर वेंडिंग मशीनों का निरीक्षण कर सकती हैं।  जल की गुणवत्‍ता/मात्रा या ऑपरेटर आदि की कमियां पाई जाने पर सेवा प्रदाता के विरूद्ध रेलवे द्वारा उचित दंडात्‍मक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में आमतौर पर स्‍टेशनों पर पेयजल वॉटर बूथ/वॉटर कूलरों द्वारा अपेक्षित ट्रीटमेंट और रोगाणुनाशन के बाद सप्‍लाई किया जाता है। कुछ चुनिंदा स्‍टेशनों पर आरओ पेयजल इकाइयां भी उपलब्‍ध कराई गई हैं। इसके अलावा विभागीय एवं लाइसेंसी द्वारा परिचालित यूनिटों के मानदंड से पैक पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप 2026 का शानदार आगाज, पूर्व सेना खिलाड़ी ने युवाओं को दिया जीत का मंत्र

May 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह; कुलाधिपति प्रभाकर सिंह बोले- ‘युवा अनुसंधानकर्ताओं द्वारा गढ़ा जाएगा भारत का भविष्य’

May 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Viral Video Claims Leopard Sighting Near Tatanagar Station Yard; Forest Dept Installs Trap Cameras, DFO Suspects ‘Wild Cat’

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.