
नई दिल्ली।


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 14 से 15 जुलाई 2017 तक पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे।
राष्ट्रपति 14 जुलाई 2017 को कानीदीघी में सत्य भारती स्कूल का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वह मैकेन्जी पार्क फुटबॉल ग्राउंड पर केकेएम स्मारक गोल्ड कप-ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के 7वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्रपति 15 जुलाई को जांगीपुर भवन में रसोई गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। वह दिल्ली लौटने से पहले नवग्राम मिलिट्री स्टेशन पर भूतपूर्व सैनिकों की एक रैली को संबोधित करेंगे।

