
नई दिल्ली।
भारतीय रेल ने योग्यताओं के संदर्भ में कुछ बदलाव किये हैं ताकि समाज के सभी वर्गों के अधिक से अधिक इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रेल के लिए कार्य करते हुए देश की सेवा कर सकें विभिन्न श्रेणियों में आयु छूट की सीमा 2 वर्षों के लिए बढ़ाई गई ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के पश्चात 400 रुपये वापस कर दिये जाएंगे लेवल 1 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष निर्धारित की गई है उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र 15 भाषाओं में उपलब्ध कराये जाएंगे उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी के अलावा अब किसी भी भाषा में अपना हस्ताक्षर कर सकते हैं
भारतीय रेल ने विश्व की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक के तहत ग्रुप सी, लेवल 1 (पूर्व की ग्रुप डी) और लेवल 2 श्रेणियों के लिए 89,409 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 4 वर्षों के पश्चात हो रहा है। इस दौरान प्रस्तावित कई बदलावों को इसमें शामिल किया गया है। हलांकि इन बदलावों के कारण कुछ उम्मीदवार इस वर्ष आवेदन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें इस संबंध में पूर्व में आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। भारतीय रेल देश में यात्रा की जीवन रेखा है। सबसे अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए मंत्रालयकर्मियों में विभिन्नता और समावेश की झलक प्रतिबिंबित होनी चाहिए।
रेल मंत्रालय ने योग्यताओं के संदर्भ में कुछ बदलाव किये हैं ताकि समाज के सभी वर्गों के अधिक से अधिक इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रेल के लिए कार्य करते हुए देश की सेवा कर सकें।
| सीईएन 01/2018-सहायक लोको पायलट (एएलपी) एवं तकनीशियन | ||
| समुदाय | अधिसूचित | संशोधित |
| अनारक्षित | 28 | 30 |
| अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग | 31 | 33 |
| अनुसूचित जाति | 33 | 35 |
| अनुसूचित जनजाति | 33 | 35 |
| सीईएन 02/2018-लेवल-1 (पूर्ववर्ती समूह-डी) | ||
| समुदाय | अधिसूचित | संशोधित |
| अनारक्षित | 31 | 33 |
| अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग | 34 | 36 |
| अनुसूचित जाति | 36 | 38 |
| अनुसूचित जनजाति | 36 | 38 |
इनमें निम्नलिखित परिवर्तन शामिल हैं –
आयु में छूट की बहाली : आयु बाध्यता के कारण ऐसे कई उम्मीदवार अयोग्य हो जाते थे, जो सामान्य तौर पर योग्य होने के काबिल थे, इसलिए विभिन्न वर्गों में आयु छूट को दो वर्षों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस तरह संशोधित आयु सीमा का ब्यौरा इस प्रकार है।

