
धनबाद।


ट्रस्ट ने अपनी धनबाद ईकाई का संयोजक समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह को बनाया है. ट्रस्ट के संरक्षक बी.एन.सिन्हा, प्रीतम सिंह भाटिया और कन्हैया उपाध्याय ने सर्वसम्मति से धनबाद के त्रिमूर्ति साई मंदिर में संयोजक का चुनाव संपन्न करवाया. इस अवसर पर धनबाद के विभिन्न साई मंदिरों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य उपस्थित थे.कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय ने ट्रस्ट की योजनाओं को.विस्तार से बताया और बाबा की शताब्दी समारोह मनाने के लिए मानवसेवा पर जोर दिया. वहीं संरक्षक बी.एन.सिन्हा ने ट्रस्ट में नये सदस्यों को जोड़ कर राज्यस्तरीय कार्यक्रम की जानकारी एवं प्रचार प्रसार पर जोर दिया.ट्रस्ट के संरक्षक सह संयोजक प्रीतम सिंह भाटिया ने मानवसेवा और बाबा की शताब्दी उत्सव का महत्व बताया.उन्होंने बताया कि 3 जून को अगली बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव और सलाहकार सदस्यों का चुनाव होगा.ट्रस्ट के सचिव विमल अग्रवाल ने धनबाद महिला ईकाई के गठन पर भी जोर दिया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललन सिंह,सुनील उपाध्याय, पप्पू सिहं,संजय साव,नवल सिन्हा,भारते सफारिया,विकास रंजन,रवि श्रीवास्तव,अजय , राकेश तिवारी, संजय सिंह,रंजीत कुमार,रेणू गुप्ता, सेवाश्री राय,सुनील वर्मा, अजय पांडेय सहित कई साईभक्त उपस्थित थे.ट्रस्ट द्वारा धनबाद के साई मंदिर, चिमनी शाह मजार और दरबार ए चिश्तिया में भी चादरपोशी की गई

