
देवघर।


उपायुक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ क्यू काॅम्प्लेक्स एवं मंदिर परिसर का श्रावणी मेला के संदर्भ में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया गया। क्यू काॅम्प्लेक्स के हाॅलों में बन रहे स्पाईरल का अवलोकन किया गया तथा इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देष दिया गया।
बाबा मंदिर में संस्कार मंडप के दोनों तल का निरीक्षण किया गया तथा रंगायी-पोताई एवं मैट बिछवाने का कार्य उपयुक्त ढंग से कराने का निर्देष दिया गया। साथ हीं मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी कार्यों का अवलोकन कर उसे समेकित ढंग से सम्पादित कराने का निदेष दिया गया। साथ हीं फुट ओवर ब्रिज पर रंगाई का कार्य, उखड़े टाईल्स को ठीक कराने का कार्य एवं सफाई का कार्य कराने का निदेष दिया गया। उमा भवन मोड़ से बाबा मंदिर के प्रवेष द्वार तक नया मैट बिछवाने का निर्देष दिया गया।
बाबा मंदिर के निकास द्वार के सेड को बदलवाने, संस्कार मंडप से उमा भवन जाने के रास्ते को ग्रिलींग कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देष दिया गया। प्रषासनिक भवन से उमा भवन जाने के रास्ते में टूटे-फुटे फाईबर सेड को बदलवाने तथा मजबूती के लिए गैप वाले जगहों पर स्टील राॅड लगाने का निदेष दिया गया। पार्वती मंदिर के लिए बन रहे फ्लाई ओभर को 30 जून तक पूर्ण कराने का निर्देष कार्यपालक अभियन्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम को दिया गया। साथ हीं मानसिंघी फुट ओभर ब्रिज के सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत ब्रेसिंग एवं संलग्न कार्यों को उपयुक्त ढंग से तथा ससमय पूर्ण कराने का निर्देष कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम को दिया गया। वी0आई0पी0 गेट के सामने बेतरतीब बिजली तारों को सुव्यवस्थित कराने का निर्देष कार्यपालक अभियन्ता विद्युत वितरण को दिया गया।
उपायुक्त द्वारा टर्न स्टाईल बेरियर एवं शीघ्र दर्षनम् वाले रास्ते का अवलोकन कर काॅरिडोर बनवाने, बगल में पड़े उपस्करों को घेरवाने तथा रंगायी-पोतवाई का कार्य कराने का निर्देष दिया गया। साथ हीं ए0सी0, बजली, जेनरेटर एवं जलापूर्ति निकाय का संधारण यथासमय पूर्ण कराने का निर्देष दिया गया।
उपायुक्त द्वारा बाह्य अर्घा वाले स्थान का निरीक्षण किया गया तथा इस वर्ष चार बाह्य अर्घा लगाये जाने हेतु निदेषित किया गया। माँ पार्वती मंदिर के बाहर में भी बाह्य अर्घा के रूप में दो जलपात्र रखने का निर्देश दिया।

