
देवघर।

शहर के अतिव्यस्त मुहल्ला मेघलाल पूरी लेन, सनवेल बाज़ार में अहले सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।घटना के बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने घर में सोए नीमा चन्द्र मिश्र उर्फ नीमा मिश्रा की अपराधियों से सोये अवस्था में सर में गोली मारकर हत्या कर दी ।बताया जाता है कि अपराधी छत के सहारे कमरे में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी आशीष मिश्रा की तलाश में आये थे और धोखे से नीमा मिश्रा को गोली मार दी।बताया जाता है कि मृतक आशीष मिश्रा का चाचा थे और बीमार अवस्था में कोलकोता से अपना इलाज कराकर लौटे थे,वे चलने -फिरने से भी लाचार थे।ज्ञात हो कि बीते दिनों शहर के जलसार रोड में दिन-दहाड़े हुए गोली कांड में आशीष मिश्रा का नाम आया था और इस घटना को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अन्नेपु विजयालक्ष्मी सहित तमाम बड़े पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायज़ा लिया।
यहां बताते चलें कि घटनास्थल मन्दिर से सटा इलाका है और सघन आबादी वाला क्षेत्र है।श्रावणी मेले के कारण यहां 24 घण्टों लोगों की आवाजाही होने के साथ ही भारी पुलिस बल की भी तैनाती रहती है बाबजूद ऐसी घटना प्रतिवेदित होने से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वभाविक है

