
देवघऱ।
राजकीय श्रावणी मेला, 2018 में आगन्तुक देवतुल्य श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। इसके तहत् जिला प्रशासन द्वारा शिवलोक परिसर में चारों धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग के प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। इसके तहत् काफी संख्या में श्रद्धालुओं को शिवलोक परिसर आकर चारों धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति का दर्शन करते देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगो के बीच भी शिवलोक परिसर आस्था का केंद्र बन गया है। इसे लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों में भी काफी हर्ष है। इससे यहां आगन्तुक लोगों को एक नई अनुभूति की प्राप्ति हो रही है एवं वे एक हीं जगह पर चारों धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति का सुलभ दर्शन कर पा रहे हैं। यहाँ आगंतुक लोगों के आस्था को देखते हुए शिवलोक परिसर में आज संध्या आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। साथ हीं शिवलोक परिसर में कुछ नए प्रतिकृति का अधिस्थापन भी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में आगन्तुक श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है एवं आगे आने वाले दिनों में इसे और बेहतर किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष श्रावणी मेला के दौरान देवनगरी में चारों धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग के प्रतिकृति के निर्माण के रूप में पहल की गई है, ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालु एक हीं जगह पर भारत के चारों धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग के प्रतिकृति का दर्शन कर सुखद अनुभूति की प्राप्ति कर सकें। साथ हीं शिवलोक परिसर में प्रतिदिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है, ताकि यहाँ आगन्तुक श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठा सकें। इससे यहां आने वाले कांवरियों की थकान स्वतः समाप्त हो जाती है एवं उनमें एक नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार होता है।

