
दुमका


रेल मंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व की यूपीए सरकार को जमकर कोसा। उन्होंनें कहा कि पहले रेल मंत्रालय कुछ राज्यों की रेल बनकर रह गयी थी। क्षेत्रीयता व राजनीति हावी थी। पूर्व की सरकारों में रेल मंत्रालय राजनैतिक लाभ के लिए योजनाएं स्वीकृत करता था लेकिन उसे पूरा नहीं किया जाता था। यही वजह रही कि देश में कई ऐसी रेल परियोजनाएं है जो अब तक पूर्ण नहीं हो पायी है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रेल अब किसी राज्य की नहीं है बल्कि राष्ट्रीय रेल बन गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में रेल मंत्रालय किसी भी राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करता है । उन्होंनें कहा कि रेल मंत्रालय इन दिनों कई चुनौतियों से जूझ रहा है। यात्रियों की संख्या 16 गुणा वृद्वि हुई है जबकि हमारे संसाधन दुगुना ही बढ़ा हैं जिस कारण हमें अपने संसाधनों के अभाव को पांच वर्षो में पूरा करना है। इसके लिए सरकार लगभग 850 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है।
संताल परगना के लिए जल्द नयी टेªनंे
रेल मंत्री ने कहा कि पिछड़े संताल परगना के विकास के लिए रेल मंत्रालय कटिबद्व है। उन्हांेंनें कहा कि दुमका से जल्द ही कुछ नयी टेªनें चलाने का फैसला लिया जायेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय विचार कर रहा है। रेल मंत्री ने आमलोगों की मांग पर दुमका- रांची इंटरसिटी टेªन के समय में बदलाव किये जाने का भरोसा दिया।
नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भष्ट्राचार शब्द गायब
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारतीय राजनीति के शब्दकोश से भष्ट्राचार गायब है। आने वाले समय में इसका असर नीचे तक दिखेगा। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंनें कहा कि नरेन्द्र मोदी ने महज एक वर्ष में देश की कार्यसंस्कृति बदलने का काम किया है। पांच वर्षो में देश में स्वच्छ व स्वस्थ शासन लोगों को मिलेगा। एक वर्ष में सारे परिणाम आ जायें यह संभव नहीं है हमें कुछ इंतजार करना होगा।
………………………………………………………………………………………………………………………………………



