Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » दरभंगा-धरोहरों को बचाने के लिए चाहि अपना नायक : राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
Top Stories

दरभंगा-धरोहरों को बचाने के लिए चाहि अपना नायक : राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 7, 2017Updated:August 7, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दरभंगा जक्शन पर लगेंगी रेलवे के इतिहास से जुडी तस्वीरे : डीआरएम समस्तीपुर
दरभंगा का आधारभूत संरचना सबसे बडी धरोहर : संजय सरावगी

अजय धारी सिंह

दरभंगा ।

मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि मिथिला के धरोहरों गौरवशाली थे, लेकिन वर्तमान अंधकार में है और निराशा पैदा करता है। मिथिला के लिए इतिहास देखने और कहने से अधिक जरुरी है, मिथिला में ऐसे समाज का निर्माण, जो इन चीजों को समझ सके और अपना ऐसा नायक चुन सके जो पटना और दिल्ली तक आवाज पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि इसे बचाने के लिए मिथिला को नये नायक की जरुरत है।

श्री यादव आज दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित चौरंगी पर इसमाद के बैनर तले आम लोगों में धरोहर के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए प्रसिद्ध हैरिटेज फोटोग्राफर संतोष कुमार की तस्वीरों के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित उपस्थित मधेपुरा के सांसद ने कहा कि बिना मिथिला के सहयोग से बिहार में कोई सरकार नहीं बनी , लेकिन राजनीतिक अचेतना के कारण यहां का नेतृत्व का निर्माण नहीं पाया। उन्होंने कहा कि दरभंगा ज्ञान की भूमि है। तक्षशीला जब अवसान पर था, तो दरभंगा ने ही धर्म और राजनीति को संरक्षित करने का काम किया है। आध्यात्म और ज्ञान की इस भूमि को फिर से जीवंत करने के लिए एक नैतिक मूल्य वाले समाज की जरुरत है जो आज हमारे सामने कहीं दिख नहीं रहा है। पप्पू यादव में कहा कि गरीब और गरीब हो रहे है। धरोहर के प्रति उनके मन में सम्मान है, लेकिन जीवन के झंझवात उन्हें इन सब चीजों पर सोचने का समय ही नहीं देता है। आज मिथिला का समाज मजदूरों का समाज बन गया है। ज्ञान का पलायन हो रहा है। युवा वर्ग भटक गये हैं। ऐसे में इन धरोहरों के प्रति चिंता अगर कुछ लोग कर रहे हैं तो यह प्रयास अच्छा है, लेकिन मैं केवल इस प्रयास से बहुत आशा नहीं पाल सकता।

अगर इन धरोहरों को सही मायने में हमें बचाना है तो समाज के हर आदमी के अंदर जो जीवन जीने के लिए संघर्ष है उसे खत्म करना होगा, समाज तभी इन सब चाजों की ओर देखने का समय निकाल पायेगा।
पप्पू यादव ने डीआरएम के सामने ही अगले दिनों के अंदर जयनगर से पाटलिपुत्र के लिए सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की।
दरभंगा के युवा विधायक और कार्यक्रम में गण्यमान्य अतिथि संजय सरावगी ने कहा कि हमारे इलाके के धरोहर की स्थिति दायनीय है और संरक्षण की जरुरत है। सरावगी ने कहा कि निश्चित रूप से दरभंगा राज के समय जो आधारभूत संरचना शहर को मिला वो हमारे लिए अनमोल है।
दरभंगा के प्रति जो यहां के लोगों का प्यार होना चाहिए वो नहीं दिखता है। शहर की सूरत बचाने के लिए हम सबको एक साथ आना होना और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर के लिए हम इन्हें संरक्षित कर सकते हैं।
मधुबनी के विधायक समीर महासेठ ने कहा कि सडक और नाले के लिए केवल चिंता करने से शहर नहीं आगे बढ़ सकता है। इसके लिए एक समेकित विकास की जरुरत है। विभिन्न विभागों को बैठकर एक साथ शहरों के विकास के लिए योजना तैयार करना होगा। उन्होंने मिथिला के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि हम इन्हें बचाकर ही नव निर्माण कर सकते हैं।
समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आरके जैन ने कहा कि आज की प्रदर्शनी में प्रस्तुत रेल का इतिहास देखकर दरभगा की महत्ता समझा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय को वो एतिहासिक नरगौना टर्मिनल के संरक्षण के लिए प्रस्ताव भेजेगे। साथ ही उन्होंने कहा कि दरभंगा जक्शन पर रेलवे के इतिहास से संबंधित तस्वीरों को लगाने की भी उन्होंने घोषणा की।
समारोह में बनैली राज परिवार से बाबू चिन्मयानंद सिंह ने कहा कि दरभंगा का पूर्णिया से बहुत पुराना रिश्ता है और ये तस्वीरे उसे रिश्ता को नया आयाम दे रही है।
दरभंगा की मेयर वैजयंती खेडिय़ा ने कहा कि मेयर के रूप में दरभंगा के लिए जो बन पायेगा वो करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निगम अगर सक्षम हुआ तो अहमदाबाद नगर निगम की तरह दरभगा में भी अलग से हैरिटेज सेल बनाने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने जो आज इस प्रदर्शनी के माध्यम से दरभंगा के लोगों को तस्वीरें दिखायी है उससे निश्चित रूप से शहर के लोग धरोहर के प्रति सचेत और जागरुक होंगे। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत आशीष झा और धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.