
जमशेदपुर।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव ऋषि पाँडेय ने कहा कि इन दोनों महापुरूषों का योगदान देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण था। आज युवाओं को इनसे सीखने की जरूरत है। उनकी कही गई बातों को आत्मसात् करने की जरूरत है। आजकल के युवा जहाँ तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं वही देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरूषों के बारे में रूचि नहीं दिखा रहे है
ऋषि ने आज के दौर के युवा राजनीतिकारों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज हमें भगत सिंह,राजगुरू व चंद्रशेखर आजाद को अपना आदर्श बनाते हुए राजनीति करनी चाहिए ना कि एक व्यक्ति विशेष की राजनीति करनी चाहिए! ऋषि ने आज के दौर की राजनीति पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज की राजनीति सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया और पैसे कमाने तक ही सीमित रह गई है। कोई नेता जनता की भलाई नहीं सोच रहा है और सिर्फ जनता को बरगलाने की सोच रहा है।
ऋषि ने भाजपा व संघ की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग गांधी नेहरू पर सवाल उठाते है और ज्ञान बाँटते है पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि देश की आजादी में उनका क्या योगदान था। सोशल मीडिया पर गांधी व नेहरू पर आपतिजनक बातें करने वालों से ऋषि ने पूछा कि 2012 के पहले आपका ज्ञान कहाँ था?
ऋषि पाँडेय ने भाजपा व संघ की दोहरी राजनीति पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि जिस गोडसे ने गांधीजी को मारा था उस गोडसे की पूजा संघ करती है और गांधीजी की जयंती पर भाजपा उनका जन्मदिन मनाती है और उन्हें नमन कर स्वच्छता अभियान चलाती है! जनता इनकी राजनीति जान चूकी है और 2019 में इसका जवाब जरूर देगी।

