
जमशेदपुर।


MGM अस्पताल में बच्चो के मौत के प्रकरण में राज्य सरकार काफी गंभीर है ये बाते जमशेदपुर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री लुईस मराण्डी ने कही । उन्होने कहा कि जुलाई माह मे रिर्पोट मिली है उसके अनुसार 35 बच्चो की मौत है। जिसमे एक बच्चे कुपोषण का शिकार हुआ है बाकी सभी नवजात है। उन्हेने कहा ऐसी भी कई शिकायते मिली है कि कई प्राईवेट अस्पताल बच्चे की स्थिती खराब होने पर उसे भी एम जी एम अस्पताल भेज देते है। उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि सारे मामले सी एम के संज्ञान में है। उन्होने कहां कि इस प्रकार के मामले फिर कभी न हो उसके लिए ठोस कदम उठाये जाएगें।उन्होने कहा कि स्वास्थय़ सचिव के उन्होने भेजा है। उपायुक्त ने हमे रिर्पोट सौप दी है। रिर्पोट को सी एम को सौपना है।

