
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज महानवमी दुर्गा पूजा के अवसर पर शीतला मंदिर भालूबासा में कन्या पूजन किया तथा साकची बाजार दुर्गा पूजा पण्डाल, कृष्णा मंदिर टूईलाडूंगरी एवं केबल टाउन दुर्गा पूजा पण्डाल में माॅ दुर्गा की पूजा की।
मुख्यमंत्री ने शीतला मंदिर भालूबासा में पत्रकारों से कहा कि महानवमी के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं राज्यवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सर्वोच्च स्थान है, इसीलिए हम सभी नारी की पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर कन्या की पूजा के बिना मां दुर्गा की आराधना अधूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि नारी के बिना सृष्टि नहीं है। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने वर्तमान समय में पुरुष एवं महिला के बिगरतें लिंग अनुपात को देखते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को चलाया। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि आज हम सब नारी का सम्मान करने का संकल्प लें। श्री दास ने कहा कि माॅ दुर्गा आसूरी शक्ति का नाश करें और सर्वत्र सकारात्मक शक्ति का संचार करें।



