
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पण्डालों सुर्य मंदिर सिदगोड़ा, एग्रीको दुर्गा पूजा पण्डाल, शितला मदिर भालुबासा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी रानीकुदर कदमा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बराद्वारी, देवनगर दुर्गा पूजा पण्डाल, सीतारामडेरा दुर्गा पूजा पण्डाल, मनीफीट आजाद बस्ती दुर्गा पूजा पण्डाल, लक्ष्मीनगर दुर्गा पूजा पण्डाल, दुर्गा पूजा पण्डाल जोजोबेड़ा कृष्णानगर में जाकर प्रतिमा का दर्शन, पूजा अर्चना एवं पुष्पांजली अर्पित की।
इस अवसर पर एग्रीको दुर्गा पूजा पण्डाल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाष्टमी के शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों को मैं हार्दीक शुभकामनाएं देता हूॅ। तथा मैं कामना करता हूॅ कि सभी राज्यवासीयों को माॅ दुर्गा शक्ति दे समृद्धी दे और हर गरीब को सबल बनाए। श्री दास ने कहा कि हम सभी अपने परिवार के साथ साथ समाज, देश तथा राज्य का मिल जूल कर सेवा करें साथ ही संकल्प ले कि 2022 में एक नया भारत , एक नया झारखण्ड बनाएंगे।

