Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-86 ही क्यों 119 बस्तियों की मालिकाना हक के लिए राज्य सरकार बात करेः अनंत कुमार
Top Stories

जमशेदपुर-86 ही क्यों 119 बस्तियों की मालिकाना हक के लिए राज्य सरकार बात करेः अनंत कुमार

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 28, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

संवाददाता

जमशेदपुरः केंद्रीय रसायन खाद एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 86 बस्तियां ही क्यों 119 बस्तियों के मालिकाना हक की बात करे राज्य सरकार. श्री कुमार बुधवार को यहां परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पूछे गये एक सवाल के जबाव में कही. वे यहां भाजपा के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए आये हुए थे. श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए वह केंद्र सरकार से 119 बस्तियों के मालिकाना कह के लिए आवाज उठाये. इस मामले को लेकर वे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष ब्लू प्रिंट प्रस्तुत कर चुके हैं. वे चाहते हैं कि झारखंड के विकास के लिए एक शिखर वार्ता का आयोजन करें. रांची में यह कार्यक्रम हो, जिसमें सारे केंद्रीय मंत्री भाग लें. श्री कुमार ने यह भी कहा कि जमशेदपुर का महत्व किसी सूरत में रांची कम नहीं है. इसलिए शिखर सम्मेलनत में जमशेदपुर डवलपमेंट डायलॉग हो, ताकि इसका सर्वांगीण विकास हो सके. बस्तियों के मालिकाना हक जो मामला है, उसका भी स्थायी समाधान हो सके. श्री कुमार ने यह भी बताया कि वे स्वयं पहल करके केंद्र सारे मंत्रियों से झारखंड के विकास के लिए सहयोग करने की बात करेंगे. उनका था कि आनेवाले दस वर्षों में दो सौ मिलियन टन स्टील का उत्पादन भारत में होगा. इसमें जमशेदपुर का अहम योगदान होगा.

15 हजार करोड़ मिट्टी टेस्ट के लिए स्वीकृत

अनंत कुमार ने बताया कि मोदी सरकार उद्योग से ज्यादा किसानों पर अधिक ध्यान दे रही है. यही कारण है कि देश में किसानों उसके खेतों की मिट्टी के अनुरूप फसल उपजाने के लिए मिट्टी टेस्ट करा रही है. इस पर सरकार 15 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान बनाया है. मोदी सरकार गांवों की गरीबी मिटाने के लिए अनेकों प्रयास कर रही है. उपजाऊ जमीन को पानी, बिजली, खाद, बीज आदि मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक देश खुशहाल नहीं हो सकता है.

मोदी के दौरे से सात लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है

राज्य मंत्री ने ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से सात लाख करोड़ का निवेश देश में होने जा रहा है, जिससे यहां के दस लाख युवाओं को रोजगार सीधे तौर पर मिलेगा. श्री कुमार ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विदेश दौरा 18बार किया था, लेकिन भारत में कोई बड़ा निवेश नहीं हो सका, बल्कि दस लाख करोड़ का घोटाला जरूर हो गया. यह हम नहीं कह रहे है, यह तो सीएजी की रिपोर्ट है. श्री कुमार ने यह भी कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की सरकार छुपनेवाली सरकार थी, जबकि मोदी सरकार जनता के साथ ऑन लाइन सातों दिन चौबीसों घंटे जनता से संवाद करनेवाली सरकार है.

अगले चार सालों तक खाद की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी

श्री कुमार ने कहा कि अगले चार सालों तक खाद व उर्वरकों के दामों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं होगी. सिंदरी का खाद का कारखाना फिर से चालू होने जा रही है.यहां वर्ल्ड क्लास यूरिया का उत्पादन होगा, जिसमें साढ़े तीन हजार लोगों का रोजगार मिलेगा, जिससे प्रदेश के किसान बिहार, बंगाल व ओड़िशा को सस्ते दर यूरिया मिलेगा. दस साल में यूपीए सरकार ने एक ग्राम भी यूरिया का उत्पादन नहीं किया, जबकि मेक इन इंडिया के तहत गोरखपुर, बरौनी, कल्चर समेत आंध्र में खाद कारखाना शुरू किया जा रहा है. यह कंपनियां तीन से चार साल में शुरू हो जायेगी. इन कंपनियो में भारत सरकार चालीस हजार करोड़ रुपये निवेश कर रही है. देश को प्रति वर्ष 310 लाख टन यूरिया की जरूरत है. वर्तमान में 230 लाख टन यूरिया का उत्पादन हो रहा है. करीब 80 लाख टन का आयात हो रहा है. इन कंपनियों के शुरू हो जाने से 73 लाख टन यूरिया का उत्पादन हो सकेगा, जिससे भारत यूरिया निर्यातक देश रहेगा. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, अमरप्रीत काले, नंदजी प्रसाद आदि मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.