
जमशेदपुर।


जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विकास समन्यवय समिति का बैठक उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में की गई। बैठक में 75 पंचायत को 15 अगस्त तक ODF करने का निदेश दिया गया। तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को शौचालय निर्माण से संबंधित फोटोग्राफ अपलोड करने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न प्रखण्डों के मुखिया को निदेश दिया गया कि आप लोगों ने जो पैसा शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त किया है उसे लाभूको को निर्गत करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उप विकास आयुक्त सूरज कुमार ने सभी BDO व मुखिया से कहा कि इंदिरा आवास, मनरेगा, शौचालय आदि जन कल्याण का कार्य है परन्तु इसकी स्थिति सन्तोषप्रद नही है। इस लिए इस जनकल्याण कार्य पर विशेष ध्यान देकर कार्य को पूर्ण करें। श्री कुमार ने निदेश दिया कि जो मुखिया परफारमेंश नही कर रहे है तथा बैठक में नही आये है उन्हे शो काउज करें। SBMG के वरीय प्रभारी श्रीमती रंजना मिश्रा, ने कहा कि किस पंचायत को कितना पैसा दिया गया है उसका प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाए जिससे कि जाॅच के क्रम में उनसे सही जानकारी प्राप्त किया जा सके। श्री कुमार ने कहा कि SBMG का लाभ उन्ही लोगों को दिया जाए जिन्हे पूर्व में अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभ नही मिला है। इस अवसर पर मुसाबनी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में ईट व बालू की समस्या होने के कारण कार्य में परेशानी हो रही है। इस पर DDC ने कहा कि फलाई एस ईट से शौचालय बनाने के लिए लोगों को समझाएं तथा बालू की किल्लत का समाधान हेतु टैªक्टर में एक पट्टा SBMG का लगा कर बालू ढुलाई करने को कहा तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि अभिकर्ता को निर्देश दें कि बालू का ब्लैकमेलिंग ना करें।
श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंर्तगत 18 से 24 नवम्बर तक गृह प्रवेश सप्ताह कार्यक्रम तय किया गया है जिसका मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उद्घाटन किया जायेगा। इस लिए सभी BDO समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करें। श्री कुमार ने मनरेगा के विषय में कहा कि जिस स्थान पर मनरेगा की योजनाएं चल रही है वहाँ पर बोर्ड अवश्य लगाएं। श्री कुमार ने सभी श्रम् को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर जो भी योजना चल रही है उसका निरिक्षण करते हुए योजनाओं को पूर्ण कराएं। इस अवसर पर कुछ प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों ने रोजगार सेवकों के द्वारा धिमी गति से कार्य करने की शिकायत की इस पर श्री कुमार ने रोजगार सेवको के लिए एक कार्यशाला का आयोजन कराने का निर्देश दिया। तथा जो भी लेबर मनरेगा योजना का कार्य कर रहे है उसको अपना जाॅब कार्ड लाना अनिवार्य करे। जिससे कि कोई फर्जी व्यक्ति उसके स्थान पर कार्य ना करें।
श्री कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का वार्षिक लक्ष्य 10,720.00 के लिए प्रथम इंस्टोलमेंस तथा द्वितीय इंस्टोलमेंस की पेडिंग स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी BDO को निदेश दिया कि नवम्बर माह तक लक्ष्य को पूरा करें।

