
दुमका ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुमका से बिहार चुनाव का आगाज किया। उन्होंनें कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप् से कटाक्ष किया और उसपर 60 वर्षो के शासन के बाद भी गरीबों के हितों को लेकर कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को दुमका के एयरपोर्ट में मुद्रा बैक योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो गरीबों के नाम पर राजनीति करते है और गरीबों के नाम का माला जपते है उन्हें 60 वर्षो तक कभी ध्यान नहीं आया कि देश की एक गरीब मां खाना पकाने के लिए चूल्हा कैसे पकाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी क्या होता है इसे मैने काफी करीब से देखा है। लकड़ी के धंुआ से महिलाएं व बच्चे बीमार पड़ जाते है। इसी दर्द को देखते हुए मैने देशवासियों से एलपीजी गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी। जिसका सुखद परिणाम यह हुआ कि करीब 31 लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी। यह सब्सिडी वाली गैस बीपीएल गरीब लोगों के परिवार का चूल्हा जलायेगा। चूल्हे में लकड़ी का उपयोग नहीं होने से जगल बचेगेें जिससे पर्यावरण की रक्षा होगी। इसका सबसे ज्यादा खुशी राष्टपिता महात्मा गांधी को होगी। इस मौके पर मंच पर प्रधानमंत्री के अलावा राज्य की राज्यपाल द्रोपद्वी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय पेटोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, वित मंत्री जंयत सिन्हा, राज्य की समाज कल्याण मंत्री डा लुईस मरांडी, श्रम मंत्री राज पलिवाल,कृषि मंत्री रंधीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,समेत सांसद विजय कुमार व निशिकांत दूबे ,केन्द्रीय वित सचिव सुश्री अंजलि छिग दुग्गल, आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण वित मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा मुद्रा बैक योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत पांच लाभुकों को विभिन्न रोजगारों के लिए चेक वितरण किया तथा चार बीपीएल परिवारों के लोगों को मुफत एलपीजी गैस कनेक्सन प्रदान किया। प्रधानमत्री ने मंदिरों के गांव मलूटी के संरक्षण के लिए बटन दबाकर योजना का आनलाईन शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री को मलूटी मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं संताल परगना में तैयार किये गये सिल्क का अंगवस्त प्रदान किया गया। विपक्ष पर किया प्रहार, कहा – 26 हजार करोड़ लिखना भी नहीं आता केन्द्र की योजनाओं पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर प्रधानमंत्री ने तीखा प्रहार किया। उन्हांेंनें कहा कि विपक्ष कहता है कि मुद्रा बैंक योजना से गरीबों का भला नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में करीब 42 लाख लोगों को इस योजना के तहत 26 हजार करोड़ रूप्ये का लोन दिया जा चुका है जिसमें 20 लाख महिलाएं है। उन्होंनें कहा कि मेरे विरोधियों को यह पता नहीं होगा कि 26 हजार करोड़ कैसे लिखा जाता है। साथ ही उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि इसमंे कितने जीरो लगते है। उन्होंनें कहा िकइस योजना में महिलाओं की इतनी भागीदारी नारी सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास का उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि लोग जो लोन ले रहे है उसका पाई- पाई चुकता करेगें। गरीबों की ईमानदारी व सह्दयता मैने देखी है। बदला – बदला सा दिख रहा दुमका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछली बार जब दुमका आया था तो यहां का नजारा कुछ और था आज का माहौल इस बात का परिचायक है कि अब झारखं ड ने विकास की राह को पकड़ लिया है। झारखंड के नागरिकों को भी यह पक्का विश्वास हो गया है कि अब यहां विकास होगा। महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री के जन्मदिन को याद करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर गरीब लोगों के हितों के लिए काम किया। गरीबों,पीडि़तों व शोषितों को दर्द को काफी नजदीक से महात्मा गांधी समझते थे। झारख्ंाड आज नयी उंचाईयों को छू रहा नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड आज नयी उंचाईयों को छू रहा हैं वल्र्ड बैंक व अन्र्तराष्टीय रेटिंग ऐजेसी ने भी इसकी तारीफ की है। एक समय में यह प्रदेश 29 वां नंबर पर था आज यह तीसरे पायदान पर खड़ा है। इसके लिए झारखंड की जनता समेत यहां की सरकार व सरकारी पदाधिकारी के सम्मिलत प्रयास को श्रेय देता हूं। आज झारखंड ने जिस कदर विकास कर दिखाया है, शायद कोई राज्य यह सोच नहीं सकता है। हासिए पर रह रहे लोगों को दिया जा रहा लाभ प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत समाज के वैसे तबकों को सहायता दिया जा रहा है जो कभी साहूकारों के चंगुल में थे अब वे साहूकारों के चंगुल से मुक्त हो जायेगें। छोटे -छोटे उद्यम करने वाले लोगों को बुलाकर लोन दिया जा रहा है। एक समय में इनके लिए बैंक के दरवाजे बन्द थे। प्रधानमंत्री ने इसके लिए बैकों की भूमिका की सराहना की। संताल परगना में साहूकारों व महाजनों के खिलाफ सिदो कान्हु के नेतृत्व में आदोंलन हुआ था आज उसी धरती से हम लोगों को इस योजना से जोड़ना चाहते है। खादी पहनने का ले संकल्प प्रधानमंत्री ने देशवासियों से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर के मौके पर संकल्प लेने का आहवान करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार के लोग खादी खरीदिये और पहनिये। इससे गरीबों को रोजगार मिलेगा और महात्मा गांधी का सपना साकार होगा। कचरा साफ करने का भीड़ से किया अपील नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के अंत में उपस्थित जनसमूह से स्वच्छता पर ध्यान देेने की अपील की। उन्होंनें कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें। यहां से जाईये तो अपने साथ अपना कचरा भी लेते जाईये। साथ ही उन्होंनें प्रशासनिक व पार्टी के लोगों को हिदायत दी िकवे सभा स्थल के आसपास गंदगी नहीं रहने दें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की प्रचलित राजनीति से अलग नरेन्द मोदी वंशवाद व परिवारवाद से दूर है इसलिए जनता इनमें अपनी उम्मीदें देखती है। उन्होंनें कहा कि सरकार ने आदिम जनजाति पहाडि़या समुदाय के लिए दो स्पेशल आईआरबीपी बटालियन का नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंनें कहा कि केन्द्र की डीबीटी योजना को राज्य में लाभुकों तक सीधे पहुचाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। पीडीएस सिस्टम में सुधार के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा है। राज्य में खाद्व सुरक्षा अधिनियम प्रांरभ कर दिया गया है जिसके तहत लाभुकों को एक रूप्या प्रतिकिलो ग्राम की दर से खाद्वान्न उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही बीपीएल परिवार और मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के पहले वर्ष का प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंनें कहा कि मुद्रा बैक योजना के तहत 1 लाख 14 हजार लाभार्थियों के बीच में 200 करोड रूप्ये से अधिक का लोन वितरित किया जा रहा है। साथ ही राज्य में एक लाख बीपीएल परिवारों को मुफत में एलपीजी गैस कनेक्सन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर से आदिवासी सलाहकार परिषद को सक्रिय किया गया है और आदिवासियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री जनजाति विकास योजना शुरू की गयी है। जिला स्तर पर अनुसूचित जनजाति विकास परिषद का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर केन्द्रीय वित मंत्री जयंत सिन्हा ने दुमका से अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनके पिता यशवंत सिन्हा यहां कभी उपायुक्त थे और इस क्षेत्र से उनका गहरा लगाव है। मुद्रा बैक योजना को उन्होंनें गरीबी व बेरोजगारी को दूर करने का सशक्त माध्यम बताया। फोटो कैपसन – प्रधानमंत्री दुमका स्थित एयरपोर्ट पर संबोधित करते हुए एवं उपस्थित जनसैलाब।

