
जमशेदपुर ।


आगामी 23 अक्टूबर को मोहराबदी मैदान में सेंगल रैली का वृहद आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से भूमि अधिग्रहण बिल को रद्द करने की मांग की जाएगी । उक्त जानकारी आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने अपने आवास में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होने कहा कि 23 अक्टूबर को यह विशाल रैली में अलग अलग पांच प्रदेशो से आदिवासी समुदाय लोगो का जुटान होगा।
उन्होने कहा कि मुख्य रूप से इस अभियान के माध्यम से भूमि अधिग्रहण बिल की वापसी की मांग बुलंद की जाएगी।साथ ही धर्मान्तरण बिल 2017 को भी रद्द करने की मांग इनके द्वारा उठाई जाएगी।

