
जमशेदपुऱ।


आयुक्त ब्रजमोहन प्रसाद एवं उपायुक्त अमित कुमार ने राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर दिनांक-11 से 22 सितम्बर तक पूरे राज्य में राज्य सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में तैयारियों से संबंधित संयुक्त रूप से बैठक की उक्त बैठक में श्री कुमार ने कहा कि 16 सितम्बर को रांची में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा तथा 19 सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती नीरा यादव के उपस्थिति में जमशेदपुर में भी गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा परिसम्पतियों का वितरण एवं शिलाान्यास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने परिवहन विभाग को निदेश दिया कि प्रखण्ड स्तर से लाभूको को गणतव्य स्थान तक लाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।
श्री कुमार ने कहा कि जिस पंचायत के बच्चें जीरो ड्रापआउट हुए है वहा के जनप्रतिनिधियों/पदाधिकारी को प्रमाण पत्र एवं शाॅल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बैंक से आए हुए अधीकारी को निदेश दिया कि स्टैण्डअप इंडिया, मुद्रा लोन, एसएचजी के द्वारा लाभूको को ऋण उपलब्ध करायी जाए। श्री कुमार ने कहा कि 19 सितंबर को सुबह 6.30 बजे रनफाॅर झारखण्ड का आयोजन किया जाएगा इस कार्य के लिए श्री संजय कुमार विशेष पदाधिकारी अधिसूचित क्षेत्र समिति मानगो को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है तथा निदेश दिया गया कि इस आयोजन में टाटा स्टील के स्पोर्टस विभाग, पुलिस विभाग, रेडक्राॅस के प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।
श्री कुमार ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम निर्धारित है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना है जिसके लिए घाटशिला प्रखण्ड के काशीदा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अर्तगत विभिन्न पर्यटक/धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को मंदिरों को 22 सितंबर मस्जिदों को 24 सिंतबर को गिरजाघरों को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा स्थलों पर सामाग्रियों का डिस्पोजल बेहतर तरीके से कैसे किया जाए इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। श्री कुमार ने कहा कि विद्यालयों के शिक्षकों आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका एवं कृषक मित्रों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनाने का निदेश दिया गया। जिससे कि उनके आसपास के लोग भी प्रेरणा लें तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। इस अवसर पर उन्होंने डीएलसी को निदेश दिया कि कम्पनियों से सम्पर्क कर असंगठित क्षेत्र के मजदूर जहां निवास करते हंै उनके लिए शौचालय का निर्माण कम्पनी के द्वारा करायी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर पंचायत के 5 से 6 विद्यालयों में माॅडल शौचालय के रूप में विकसित की जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूरज कुमार ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को सभी नोडल पदाधिकारी शौचालय निर्माण का रिव्यू करेगें तथा उसकी प्रगती की प्रतिवेदन उपलब्ध कराएगें। श्री सूरज कुमार ने कहा कि वालपेटिंग के द्वारा नारा लिखे जाने का कार्य किया जाए तथा 15 से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता हेेतु विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर आयुक्त ब्रजमोहन प्रसाद, उपायुक्त अमित कुमार, उप विकास आयुक्त सूरज कुमार, अपर उपायुक्त सुनिल कुमार, अपर जिलादण्डाधिकारी सुबोध कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीमती उमा महतो, निदेशक एनईपी श्रीमती रंजना मिश्रा, योजना पदाधिकारी अजय कुमार तथा अन्य विभागो के कार्यपालक अभियन्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

