
15 जुलाई से 30 जुलाई तक मानगो अक्षेस की तरफ से नालियों की सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान
बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर लिया गया फैसला
जमशेदपुर।13 जुलाई
मानगो अक्षेस ने पूरे 15 दिन का नालियों की सफाई को लेकर अभियान चलने का निर्णय लिया है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मानसून आने के पूर्व भी मानगो के प्रमुख नदी नालियों की सफाई की गयी थी परन्तु हाल ही में शुरू हुए व्हाट्सएप हेल्प लाइन नंबर पर नाली सफाई सम्बन्धी शिकायते अभी भी मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस आशय को लेकर आज विशेष पदाधिकारी ने सम्बंधित सफाई एजेंसियों के साथ बैठक कर समुचित निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव की दिशा में भी यह प्रभाव कारी कदम होगा। बताया कि जिन वार्ड या गलियों में नाली जाम सम्बन्धी समस्या हो वे हेल्पलाइन में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी नाली में पॉलिथीन या ऐसे ही अन्य पदार्थ न डाले जिससे नाली चोक हों।

