
ज़रा याद उन्हें भी कर लो , जो लौट के घर न आयें


ब्राह्मणकुल परिवार की ओर से आज संध्या साकची स्थित शहीद चौक पर जमशेदपुर के शहीद पुत्र कृष्णा दुबे के प्रति मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी । साथ ही मीडिया के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री से मांग किया गया की शहीद को उचित सम्मान दिया जाये तथा शहीद कृष्णा दुबे के सम्मान में ब्राह्मण समाज को सामुदायिक भवन दिया जाये । इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर गुमला में कल देर रात पत्रकार सैलेश तिवारी की हुई हत्या के लिए उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की गयी । इस दौरान मीडिया के माध्यम से ब्राह्मणकुल परिवार की ओर से मांग की गयी की देश में विभिन्न राज्यों में आये दिन हो रहे पत्रकारों पर हमलों के मद्देनज़र शीघ्र ही केंद्र-राज्य सरकार को संज्ञान लेते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना चाहिए जिससे समाज के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मिडिया जगत के सदस्य सुरक्षित रहें । आज के संवेदना-सभा में ब्राह्मणकुल परिवार के अलावे स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और भारत माँ के शहीद पुत्र के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की । इस दौरान मुख्य रूप से पप्पू उपाध्याय , बबलू चौबे, श्याम झा, आशुतोष ओझा , राजेश तिवारी, अप्पू तिवारी, संतोष तिवारी, सुमित झा, रंजित पाण्डेय, कुमारेश उपाध्याय, अंकित आनंद, रिषभ, शशि, सुखबीर, ज़ीशान, एवं अन्य उपस्थित थें ।

