
संवाददाता,जमशेदपुर,06 मार्च


भाईचार और सौहार्द के रुप मे मनाया जा रहा होली का त्योहार धूमधाम से जमशेदपुर और सरायकेला खरसांवा जिला मे मनाया जा रहा है ।सुबह से ही बच्चो की टोली वापस मे रंग लगाकर होली का आनन्द ले रहे है। कुछ देर के बाद बच्चो के अलावे यूवाओ ,बूर्जुग .महिलाओ की भी टोली निकलेगी।
घरो मे बन रहे है विशेष पकवान
वही होली के अवसर पर घरो मे विशेष पकवान बनाए जा रहे हैं। पलाव ,पुआ ,दही बङा,रंग बिरगें सब्जी ,सहित कई पकवान बनाए जा रहे है।
सुरक्षा के विशेष सर्तकता अभियान
पुर्वी सिहभूम के एस एस पी अमोल वी होमकर ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा शातिं पुर्वक होली मनाये जाने को लेकर जगह जगह पुलिस बल तैनात कर दिए गए है।इसके अलावे अतिसंवेदनशील ईलाको मे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए है।
वही सरायकेला खरसांवा के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि जिले मे 20 स्थानो को अतिसंवेदनशील ईलाको के रुप मे चिह्नीत किया गया है और लगभग 300 अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए है । जिसमे होमगार्ड के जवान भी लगाए गए है ।वही जिला पुलिस के द्वारा सभी ईलाको मे गश्त तेज कर दिया गया है।

