
जमशेदपुर।


सोमवार को चेपापुल में होर्डिंग बाँधते वक़्त करंट लगने से मृत मानगो स्थित शांतिनगर निवासी सोनू दुबे के बड़े भाई परशुराम दुबे को मृतक की पत्नी आशा देवी के नाम होर्डिंग एजेंसी के संचालक विशाल तिवारी ने मंगलवार को एक-एक लाख रूपये के दो लाख रूपये का चेक आर्थिक मुआवजे के रूप में प्रदान किया। संचालक द्वारा सोमवार को भी घटना के पश्चात परिजनों को पच्चीस हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई गई थी । दोपहर को टीएमएच में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के वरीय सदस्य कमलेश दुबे,अप्पू तिवारी,अरुण शुक्ला,पवन पांडेय के अलावे संघ के नवमनोनीत ज़िलाध्यक्ष विजय प्रकाश पाठक,उपाध्यक्ष सुनील शर्मा समेत अन्य मौजूद रहें

