
वन विभाग के सहयोग से लाए गए एमजीएम, घायलों में एक गर्भवती महिला भी


संवाददाता
जमशेदपुरः बोड़ाम प्रखंड के गेड़ुआ टोला में शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक हाथी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया. सभी घायल एक ही परिवार के लोग हैं. घायलों में दो पुरूष व तीन महिलाएं हैं. सभी घायलों को वन विभाग के द्वारा एमजीएम अस्पताल लाया गया. घायलों में एक गर्भवती महिला भी है, जिसका चिकित्सकों द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है. अन्य सभी घायल सुरक्षित हैं. वन विभाग के अधिकारी रवीन्द्र कुमार लगातार घायलों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा इलाज में हो रहे सारे खर्च विभाग द्वारा किये जाने की बात कही.
घायलों में विष्णु सहिस, बुधु सहिस, ज्ञानती सहिस, वंदना सहिस व सुमित्रा सहिस शामिल हैं

