
जमशेदपुर।14जुलाई(हि.स.)
आगामी 15 व 16 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची स्थित सरला बिरला विद्यालय में आयोजित हो रहा हैं। जमशेदपुर महानगर से सोलह पूर्णकालिक कार्यकर्ता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृतव में प्रशिक्षण लेने रांची के लिए रवाना होंगे। भारतीय जनता पार्टी को और सशक्त एवं विस्तार करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर से चुने गए पूर्णकालिक सदस्य प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों में जा कर काम करेंगे। यह कार्यकर्ता बूथ तक पहुँच कर उसे और मजबूत करने का काम करेंगे।
अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना और संगठन के सिद्धान्त एवं विचारधारा से युवाओ को प्रेरित करने के उद्देश्य से इन पूर्णकालिक सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं।
इसी संदर्भ में आज जिला कार्यालय साक्ची पर सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं साथ बैठक की गई। अतः प्रशिक्षण हेतु जानकारी दी गयी। बैठक में प्रदेश युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सह पूर्णकालिक कार्यकर्ता बिजय सिंह ने भी अपना अनुभव कार्यकर्ताओं संग साझा किया। बैठक में भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजयूमो के जिला महामंत्री कुमारेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी इंदरजीत सिंह इंदर, कार्यालय प्रभारी इस कत्तिक, एवं सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

