
जमशेदपुर।
सोमादित्य मैनेजमेंट एंड कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड” आगामी 15 अक्टूबर को (स्थान- रूसीमोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस सभागार, जमशेदपुर सायं 5:00 बजे से)अपनी आठवीं वर्षगाँठ मनाने जा रही है।इसी दिन कंपनी अपने सभी सदस्यों के साथ “स्वच्छ भारत अभियान” के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही हम कॉर्पोरेटवीडियो और प्रस्तुतीकरण का अनावरण करेंगे। चूँकि कंपनी अपने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति मानती है इसीलिए मानव संसाधन विभाग की और से दी जाने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख किया जायेगा। ये जानकारी संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के मानव संसाधन विभाग प्रबंघक सह प्रवक्ता विक्रम आदित्य सिंह ने दी । उन्होने कहा कि कंपनी की योजना बताते हुए कहा कि सोमादित्य मैनेजमेंट एंड कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड” भविष्य में भारत की अग्रणी “ठोस अपशिष्टप्रबंधन” करने वाली कंपनी बनना चाहती है। वर्तमान वित्त वर्ष में टाटा स्टील, कलिंगनगर परियोजना से सम्बंधितकार्यादेश प्राप्त हो चुका है और कार्य अनुमानित रूप से नवम्बर के आंत तक शुरू होने की संभावना है। इसके अलावामानव संसाधन विभाग की और से अपने कर्मचारियों को और अधिक सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित हैं ताकि हमभी अग्रणी नियोक्ताओं के श्रेणी में स्थान प्राप्त कर पाएं।
कंपनी के परिचय देते हुए कहा कि “सोमादित्य मैनेजमेंट एंड कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड” मुख्य रूप से औद्योगिक प्रतिष्ठानों में साफ़सफाई, खान पान – कैंटीन, अतिथि गृह प्रबंधन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सम्बन्धी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनीदिनांक 15.10.2007 को अस्तित्व में आई में आयी। जमशेदपुर स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से हम केंद्रीयकृत संचालनकरते हैं। वर्तमान में हमारी उपस्थिति झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, और ओडिशा में हैं। हमारे प्रमुख ग्राहकवर्तमान में टाटा स्टील , टाटा पावर, एन टी पी सी, एन एच पी सी, भारतीय रेल – दक्षिण पूर्व रेलवे, डी वी सी, यू सी आईएल, टाटा ब्लू स्कोप स्टील आदि हैं।
संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के निदेशक सोमादित्य मजूमदार,संचालन के वरीय प्रबधक
शंकर मंडल मौजुद थे।

