
जमशेदपुर।
सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाडीह इलाके में पिछले दिनों कुछ अपराधियों ने सुर्यानंद पाण्डेय नामक व्यक्ति उपर गोली चालन के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके पास दो पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में डी एस पी (हेड क्वाटर-2) कैलाश करमाली ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पिछले 26 सितम्बर को सोनारी थाना इलाके में सुर्यानंद पाण्डेय नामक व्यक्ति के ऊपर फायरिंग की गई थी। जिसमें वे बाल बाल बच गए थे। इस मामले की जाँच हेतु पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर अजित धीवर तथा उत्तम धीवर नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक लोडेड मैगजीन तथा जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। उन्होनें कहा कि इन लोगो ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है।



