
संवाददाता


जमशेदपुरः दो दिन पूर्व मेरिन ड्राईव के समीप कदमा थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी में मिले शव की शिनाख्त हो गयी है. शव की पहचान आदित्यपुर दिंदली बस्ती निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गयी है. इस संदर्भ में कदमा थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि उक्त शव आदित्यपुर के संजय ठाकुर का है. उसके पिता को इसकी जानकारी दे दी गयी है. हालांकि पिता ने शव को लेने से इनकार कर दिया है, वहीं आदित्यपुर निवासी होने के कारण यह केस को आदित्यपुर थाना रेफर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मृतक के पत्नी के अनुसार मृतक का नैनो कार व दो-दो मोबाइल फोन गायब है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृतक के ससुरालवालों का दिल्ली से आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक की पत्नी के अनुसार उनके पति की हत्या की गयी है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

