
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री के निदेशानुसार आज जमशेदपुर स्थित सूचना भवन में जन संवाद केन्द्र के विशेष काउन्टर का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के द्वारा किया गया। उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि पर्टिसिपेटरी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। जन-जन की समस्याओं से रूबरू होने के लिए और उनका समाधान करने के लिए यह डायल 181 की वैकल्पिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सीधी बात कार्यक्रम में ऐसी समस्याओं को चिह्नित किया गया जिनका समाधान निर्धारित अवधि में नही किया गया है।
उपायुक्त ने निदेश दिया कि जन संवाद केन्द्र में प्राप्त समस्याओं को उसी समय ऑनलाइन सम्पे्रषित किया जाए। यदि किन्ही के पास मोबाइल भी उपलब्ध नही है तो विभागीय मोबाइल नम्बर में उनके रजिस्ट्रेशन को प्राप्त किया जाए और प्रत्येक दर्ज शिकायत की संतत निगरानी की जाए।

