
जमशेदपुर।
सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित माईकागोल्ड कंपनी कुछ दुरी पर स्थित झाड़ियो में शुक्रवार को देर शाम अचानक भीषण आग लग जाने से पुरे क्षेत्र से दहशत का माहौस व्याप्त हो गया। आग को फैलते देख आस पास के ग्रामीणो ने इसकी सुचना दमकल विभाग को दी।लेकिन दमकल आने के पहले ही ग्रामीणो ने आग पर काबु पा लिया।
बताया जाता है कि टाटा –हाता-चाईबासा रोड के सुदंरनगर थाना क्षेत्र स्थित माईकागोल्ड के कुछ दुर स्थित खाली पड़ी जमीन में ग्रामीणो धुआ उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रुप ले लिया। आस पास ग्रामीणो ने इसकी सुचना स्थानिय थाना के साथ साथ दमकल विभाग को दी। दमकल आने के पूर्व ग्रामीणो ने सहयोग से आग पर काबु पा लिया गया।
