
जमशेदपुर।


राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सर्किट हाऊस मे जनता दरबार लगाकार लोगो की समस्या को सुनी।हालकि प्रचार प्रसार नही होने के कारण अघिक लोग जनता दरबार मे लोग नही आए. करीब 50 मीनट के जनता दरबार मे 42 लोगो ने सी एम के पास अपनी फरिय़ाद रखी।सी एम ने सभी को समस्या का जल्द समाधान होने का अश्नसान दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दिन के 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयर पोर्ट पहुंचे.वहां पर जिला प्रशासन के पदाघिकारी के अलावा भाजपा के कार्यकार्ताओ ने उनका स्वागत किया।उसके बाद सीधे सर्किट हाऊस चले गए।
मात्र 50 मिनट ही चला जनता दरबार
मुख्यमंत्री रघुवर दास दिन के 11.50 मिनट पर सर्किट हाउस में आगमन हुआ।चुकि 11 बजे से जनता दरबार का कार्यक्रम था.। कई लोग पहले से सही वहां पर सी एंम का इतजार कर रहे थे।हालाकि लोगो की सख्या काफी कम होने के कारण सी एम 12-40 मिनट पर वहां से उठकर अपने आवास की ओर चले गए.50 मिनट मे लगभग 42 लोगो ने अपनी समस्या को ऱखा।
मनीफीट के माहानंद बस्ती निवासी सोनामुनी कुमारी ने सी एम को बताया कि उसकी बहन चांद मनी कुमारी उनके एग्रिको स्थित आवास पर होमगार्ड केरुप मे कार्यरत थी। मई के प्रथम सप्ताह मे वह किसी बीमारी से ग्रसीत हो गई ।उसे ईलाज के लिए मर्सी मे भर्ती कराया गया था।4 मई को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।करीब 4 माह बीत जाने के बाद उसके परिवार को न एक रुपया मिला।नही किसी प्रकार की मदद मिली।वह गरीब परिवार से है उसे मदद करे।
वही कपाली मिल्लत नगर के रहनेवाली साईना प्रवीण अपनी फरियाद मे बताया कि उसके सौतेले भाई इमरान ,इरफान और एहसान ने करीब 5 वर्ष पहले जबरन उसके मकान पर कब्जा जमा रखा है।इस मामले को लेकर वह कोर्ट से लेकर जिला पुलिस प्रशासन तक न्याय की गुहार लगा चुकी है।लेकिन पुलिस का सहयोग मिलने के कारण आरोपी अभी तक कब्जा बकरार हैं।
गोलमुरी के 10 नंबर बस्ती निवासी सुरजीत सिह ने सी एम ने शिक्षा विभाग मे फैले भष्ट्राचार की शिकायत की।जिला शिक्षा अधिक्षक उम्र सीमा नियम के विरुद्र काम करते हुए ।टिनप्लेट खालसा स्कूल गोलमुरी तीन शिक्षको नियुक्त कर रखी है ।जो पुरी तरह से अबैध है।
20 वर्षो से भाजपा के कार्यकर्ता रहे विधायक लक्ष्मण टुडू के गाड़ी चालक रहे अनिल कुमार दास उर्फ राजेश नेपरिवार के जीविका चलाने के लिए कही भी नौकरी लगाने की मांग की है।

