
जमशेदपुर।


राज्य में हुए निकाय चुनावों में ओवरऑल भाजपा की जीत भले हुई हो लेकिन उपराजधानी दुमका वो हार गई है और अब अगली बारी राजधानी रांची की है। फिलहाल एक टांग टूटी है और अगले चुनाव तक दूसरी टांग भी टूट जाएगी। उक्त बाते जमशेदपुर में सर्किट हाऊस में पत्रकारो से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन कही। वे झामुमो वरीय नेता सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे। शादी समारोह में जाने से पहले उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारो से बातचीत करने के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में वे अपनी पार्टी की हार को जीत के रूप में देखते हैं जिसने भाजपा को कड़ी टक्कर दी बावजूद इसके कि खुद गुरूजी और वे चुनाव प्रचार से दूर रहे।इस दौरान उन्होने राज्यसरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। हेमंत ने राज्य की बिजली संकट का जिक्र करते हुए बताया कि खुद उनके घर पर भी जेनरेटर का ही सहारा है। हेमंत ने ये भी खुलासा किया कि सरकार जल्द ही शराब नीति में बदलाव करेगी और किसी खास पार्टी को उसका ठेका सौंपेगी। जिसकी पूरी भूमिका तैयार हो चुकी है.। इतना ही नहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि सीएम उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को 600 करोड़ का चूना लगा चुके हैं।
.हेमंत सोरेन ने मोमेंटम झारखंड पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और रघुवर सरकार बताए कौन सा उधोग झारखंड राज्य मे स्थापित हुआ ह। कितने लोगो को राज्य सरकार ने नौकरी दी है।

