
जमशेदपुर।
बिहार में नीतीश कुमार द्वारा राजद और कांग्रेस (यूपीए) का साथ छोड़ने और भाजपा (एनडीए) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की घटना से नाराज जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने शनिवार को साकची शहीद चैक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनमत का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने वाला नेता बताते हुए नारे लगाये और पुतला दहन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राकेश साहू, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमेन सुरेन्द्र शर्मा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा यादव के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुए पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ छल किया है। चुनाव में नीतीश कुमार और राजद एक साथ साप्रंदायिक तत्वों के खिलाफ लड़े। जनता ने इसी आधार पर जनादेश दिया था। अब राजद का साथ छोड़ धोखे से एनडीए के साथ सरकार का गठन कर नीतीश कुमार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। आने वाले चुनाव में जनता इसकी सजा नीतीश कुमार को अवश्य देगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश साहू, शिबू सिंह, अरूणा मुखी, मुकेश यादव, कमलेश साव, मो.नौशाद, शरवीन मुखी, सोनू सिंह, एस रहमान, रोहित शर्मा आदि शामिल थे।

