
जमशेदपुर।


साईं परिवार विश्व सेवा संसथान , जमशेदपुर के द्वारा श्री साईं बाबा के समाधी शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर त्रैमासिक पत्रिका “साईं धुनी” को प्रकाशित किया गया I पत्रिका का विमोचन श्री साईं बाबा संसथान विश्वस्तव्यवस्था , शिर्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रूबल अगरवाल ने शिर्डी में संसथान के द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में किया I श्रीमती अगरवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा की श्री शिरडी साईं के महासमाधि लेने के पश्चात् भी, उनके तत्त्वों की महक सदैव इस ब्रह्माण्ड में फैल रही है जो कि उनके भक्तों में आनंद एवं अध्यात्मिक चेतना का संचार कर रही है और श्री साईं की हर क्षण उपस्थिति का एहसास दिलाती है। ”साईं धुनी ”पत्रिका भी इसी साईं तत्त्व का एक अंश है I पत्रिका के शुभकामना संदेश पत्र में श्री साईं बाबा संसथान विश्वस्तव्यवस्था , शिर्डी के अध्यक्ष ने भक्तों से अनुरोध किया संसथान में बाबा के समाधी वर्ष के मौके पर मानव कल्याण के कार्यक्रम जैसे – रक्तदान शिविर , अन्नदान , वस्त्रदान, नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम , निःशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर एवं निःशुल्क इलाज का आयोजन ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें I
“साईं धुनी” पत्रिका में साईं परिवार विश्व सेवा संसथान का परिचय , बाबा के महाभाक्त एवं समर्पित व्यक्ति की जीवनी , बाबा से समन्धित लेख , भजन , बच्चो की कहानी एवं भक्तों के अनुभव को प्रकाशित किया गया है I

