
जमशेदपुर।


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में धनवाद के रहनेवाले सरोज की आत्महत्या के मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. जमशेदपुर में बातचीत में उन्होंने कहा कि डीजीपी और सीआईडी के एडीजी को इस मामले की जांच के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने कहा कि थाना प्रभारी और डीएसपी को लेकर तरह तरह की बातें सामने आने पर उन्हें हटा दिया गया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके.

