
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार जनहित मे फैसले लेने मे कभी पीछे नही हटेगी। उसी को ध्यान मे रखते हुए अभी हाल ही मे तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए है। वे जमशेदपुर के एग्रिको स्थित अपने आवास में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ऱघुवर दास ने कहा कि मालिकाना हक फैसला लेना जनता की हीत मे लिया गया है। उन्होने कहा कि हाल ही सरकार ने जनहित में तीन महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होने कहा कि कई वर्षो से सरकार ने शहरी और अर्द्ध शहरी क्षेत्रो मे 1/1/1985 रहने वाले लोगो की 10 डिसीमल तक की जमीन को मालिकाना दिया जाएगा।ये लीज समझौता 30 साल का होगा। मालिकाना हक मे आप उत्तराधिकारी को दिया जा सकता है लेकिन बेचा नही जा सकता है। इसके अलावा राज्य के आठ प्रमुख शहरो के खासमहल की जमीन के लीज नवीनीकरण के समझौता को सरलीकरण किया गया है।उन्होने कहा कि हमारी सरकार जनहित के लिए हमेशा कड़े फैसले लिए है और लेती रहेगी।

