
वन विभाग , स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट सहित कई सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों से होल्डिंग टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है मानगो अक्षेस


जमशेदपुर।
मानगो अक्षेस अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी भवनों से भी होल्डिंग कर वसूलने की योजना बना रहा है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मानगो में वन विभाग, स्वर्णरेखा परियोजना तथा कृषि विभाग आदि सरकारी विभागों के कई भवन काफी बड़े क्षेत्रफल में बने हुए हैं, इन सभी को “झारखण्ड नगर पालिका संपत्ति निर्धारण, संग्रहण और वसूली नियमावली, अधिसूचना संख्या 641 (फ़रवरी 2014) एवं संशोधित नियमावली 2015 के आलोक में शीघ्र ही नोटिस किये जाने की योजना बनाई जा रही है। उक्त सभी को अपने होल्डिंग कर का सेल्फ असेसमेंट कर अपनी बकाया एवं वर्तमान देयता पूरी करने को कहा जायेगा। इन सभी सरकारी परिसरों से ” गैर वाणिज्यिक प्रकृति के सरकारी कार्यालयों” की कोटि की दर पर होल्डिंग कर वसूलनीय होगा। कहा कि कर संग्रहण बढ़ने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी साथ ही निकाय की वित्तीय आत्मनिर्भरता ही बढ़ेगी

