
● राजभवन में समाधान के शिष्टमंडल ने मिलकर सौंपा आमंत्रण-पत्र
● संस्था के समाजोपयोगी कार्यों को राज्यपाल ने सराहा


सामाजिक संस्था समाधान के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को झारखण्ड राजभवन में महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात किया। संस्था द्वारा उन्हें 25 नवंबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में होने वाले पंद्रह बेटियों के सामूहिक शुभ विवाह समारोह में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया। उन्होंने संस्था के आग्रह को सहर्ष स्वीकारते हुए वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति दी। कहा कि समाधान के समाजोपयोगी कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने संस्था द्वारा गोद लिए गए गाँव ‘खड़ियाकोचा’ के प्रगति और उत्थान के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारियां ली और अपने स्तर से भी यथोचित सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि दहेज़ प्रथा के विरुद्ध समाधान का संकल्प बेटी बचाओ के निमित प्रशंसनीय है। समाधान की ओर से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने वाले शिष्टमंडल में संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग, सचिव हरजीत भाटिया, कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना एवं प्रवक्ता अंकित आनंद मौजूद थें।

