
जमशेदपुर।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने सी0एच0सी0 मुसाबनी, पी0एच0सी0 हल्दीपोखर एच0एस0सी0 सुन्दरनगर को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा 2 माह में उपलब्ध कराने का आदेश दिया। सदर अस्पताल के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का फायर सेफ्टी का टेªनिंग कराये जाने हेतु राज्य स्तर पर पत्राचार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त श्री कुमार ने स्वच्छता अभियान एवं सदर अस्पताल में किस दिन किस तरह का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा से संबंधित दिवार लेखन का कार्य कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया। तथा सभी मशीन उपकरण का ए0एम0सी0 कराने एवं सदर अस्पताल एवं सिविल सर्जन कार्यालय में सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। च्च्प्न्ब्क् प्रशिक्षित सभी ए0एन0एम0 एवं ए0 ग्रेड नर्स को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सत्यापन के उपरान्त इमपैनलमेन्ट करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।


इस अवसर पर स्वास्थ्य समिति गर्वनींग बाँडी मीटिंग में कुपोषण उपचार केन्द्र पोटका का भवन जर्जर स्थिति होने के कारण सदर अस्पताल में स्थानांतरित करने तथा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लावजोड़ को चालू करने का निर्देश उपायुक्त श्री कुमार ने दिया।

