
जमशेदपुर।


आदित्यपुर आऱ आई टी थाना क्षेत्र के एम आई जी 209 निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव के पूत्र अंशुमान कुमार श्रीवास्तव(09) मौत बिरसानगर के हुंड़लूग के पास 407 ट्रक की चपेट में आने से हो गई। वही इस घटना में चार बच्चे घायल हो गए । जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। ट्रक चालक घटना के समय नशे में था। वही पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टंम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध मे बताया जाता है आर आई टी थाना क्षेत्र के एम जी आई निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ सिदगोड़ा स्थित 10 नबंर बस्ती के सिधु रोड के रहनेवाले फुफा काशीनाथ लाल के यहां छठ करने आये थे। वहां से सभी हुड़लूग गए।वहा पर नदी के किनारे ईटा भट्टा मे अंशुमा अपने कुछ दोस्तो के साथ खेलने चला गया। वही पर छठ व्रती को लेकर 407 ट्रक आए।उसके 407 चालक के बिना देखे ट्रक को आगे बढा दिया। इस घटना मे अंशुमान श्रीवास्तव सहित कई बच्चे घायल हो गए। वहां मौजुद लोगो ने अशुमन और अन्य बच्चो को उठाकर टिनप्लेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया गया।अन्य बच्चो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

