जमशेदपुर।


परसुडीह थाना क्षेत्र मे बीती रात एक इंडिका कार अनियकत्रित होकर खभे से टकरा जाने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वही पांच लोग घायल हो गए। घायलो मे बच्चे और महिला भी है। कार सवार कराईकेला से अपने घर जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह लौट रहे थे।वही घायलो का ईलाज एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि कार चालक नशे मे थे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत मे ले लिया है।
बताया जाता है कि वह उलीडीह के रहने वाले मोतीलाल कांलिदी अपने परिवार के साथ कराईकेला से लौट रहे थे। परसुडीह थाना के कुंडू भवन के पास गाड़ी अनियत्रित हो खभे से टकरा गई। जिससे घटना स्थल पर ही मोती लाल कांलिदी की मौत हो गई।वही कार मे सवार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानिय लोगो के प्रयास से घायलो को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही पुलिस मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।