
जमशेदपुर।


गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टीनप्लेट पार्क के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती और यूवक घायल हो गया। दोनों को टीनप्लेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहल ट्रक चालक ने ट्रक लेकर वहां भाग निकलने में सफल रहा। इस घटना से गोलमुरी से टेल्को जाने वाली सड़क तकरिबन एक घंटे तक जाम रहा। मौके पर गोलमुरी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है मृतिका सुनीता माहुदा 30 वर्ष जो सरायकेला की रहने वाली थी. अपने बच्ची और एक महिला के साथ टेल्को जा रही थी. जिस समय यह घटना घटी ।

