
जमशेदपुर।


यात्रिय़ो की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी- जबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसको लेकर एस ई रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 02192 जबलपुर से 7 मार्च को रात के 8.10 मिनट में प्रस्थान करेगी। दुसरे दिन शाम के चार बजे संतरागाछी पहुंचेगी। उसी प्रकार गाड़ी सख्या 02192 संतरागाछी से 8 मार्च को रात 8.40 में प्रस्थान करेगी। दुसरे दिन अपराह्न 3.30 मिनट में जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चक्क्रघरपुर, राउलकेला, झारसुगोड़ा, रायगढ, चापा, विलासपुर,पेन्ड्रारोड, अनुपपुर, शहडौल, उमरिया,कटनी और सिहोरा स्टेशनो में आने जाने के क्रम में होगा। इस ट्रेन में एसी 3 टायर के दो कोच,दस स्लीपर क्लास और चार जेनरल कोच लगाये जाएगे।

