
जमशेदपुर।


साईं परिवार विश्व सेवा संसथान , जमशेदपुर के तत्वाधान में “श्री साईं बाबा समाधी शताब्दी वर्ष चित्रांकन प्रतियोगिता -2018” के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता में 191 प्रतिभागियों ने भाग लिया था I संसथान की ओर से इवेंट्स टीम के सदस्यों ने विजेताओं को संसथान के “सम्मान पट्टा” ओढाकर सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह से शुशोभित किया गया एवं सभी 191 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया I
चित्रांकन प्रतियोगिता के ग्रुप “ए” ( 8 से 12 वर्ष ) में प्रथम –गुरप्रीत सिंह ( गुलमोहर हाई स्कूल ) , दितीय-प्रणवी सिन्हा ( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) , तृतीय – अंकिता डे लायक ( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) की रहीं I ग्रुप “बी” ( 12 से 15 वर्ष ) में क्रमशः प्रथम- पी०आनंद वर्मा ( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ), दितीय- कुन्तल पारुई( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) , तृतीय- अनुष्का महंती ( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय )एवं विधित वंश ( जमशेदपुर पब्लिक स्कूल ) एवं ग्रुप “सि” ( 15 से 22 वर्ष ) में प्रथम – रोज़ी कुमारी ( संगीत समाज ) , दितीय- श्रिस्टी कुमारी( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) , तृतीय – जी०नरसिम्हा स्वामी ( विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ) के रहें I चित्रांकन प्रतियोगिता के विषय थे :- श्री साईं बाबा , पृथ्वी की रक्षा , सड़क सुरक्षा , बेटी बचाओ I संसथान के अध्यक्ष अनुप रंजन ने कहा की इस प्रकार के आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को बेटी बचाओ अभियान के साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जब तक विभिन्न योजनाओं के साथ नहीं जोड़ा जाएगा, योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल एक अभियान नहीं है। यह सोच है देश की बेटियों को आगे ले जाने की ताकि विश्व स्तर पर भारत की बेटियां देश का नाम रोशन कर पाएं।मंच का संचालन अध्यक्ष अनुप रंजन ने किया I

