
जमशेदपुर।


श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति की ओर से बर्मामाइंस में माँ कुमारी का भव्य पूजन का आयोजन किया गया है। जिसमें आज सभी श्रद्धालुओं को भोग का वितरण किया गया। लगभग 1200 लोगांे ने भोग ग्रहण किया। पिछले लगभग एक सप्ताह से आयोजित यह पूजा काफि कठिन है। इस पूजा में लगभग 45 सेवकों ने भाग लिया। पूरी तरह से सात्विक रूप से रहकर सभी माँ कुमारी एवं सभी श्रद्धालुओं की सेवा करना इनका परम कत्र्तव्य होता है। तय कार्यक्रम के अनुसार कल 18 अप्रैल को देवी माँ कुमारी की रथ यात्रा भी रखा गया है। यह रथ यात्रा बर्मामाइंस के आसपास नगर भ्रमण कर वापस अपने मंदिर लौटेगी।
आज के कार्यक्रम में श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति के संस्थापक श्री अनुप कुमार, अघ्यक्ष जे0 मारूती,सचिव संजय पात्रो, सदस्य राहुल रजक, डाॅ.उपेन्द्र नाथ मदीना , जनक कर्मकार , पूनम देवी ,महादेव मुखी के साथ साथ पूरे बर्मामाइंस के नागरिक शामिल हुए।

