जमशेदपुर।
साकची गोलचक्कर में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जिला कमेटी के द्वारा बहुचर्चित शशिनाथ झा मर्डर केस मे सुप्रीमो शिबू सोरेन बरी होने पर खुशीयां मनाई। इस दौरान ढोल नगाड़े के बजाकर कार्यकर्ताओ मे जमकर नाच कर खुशी जताई। इसके साथ आने जाने वाले राहगीरो को लड्डू भी खिलाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि उन्होने कहा कि एक राजनितीक साजिश के तहत गुरु जी को हत्या फंसाया गया। वो भी जिस केस में शिबू सोरेन नही थे । उस केस के सिलसिले में उन्हे कई बार जेल के जाना के साथ साथ या कई तरह की यांतनाए भी झेलनी पड़ी। लेकिन अंत में जीत सच्चाई की ही हुई । और नतीजा ये निकला कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरु जी को शशिनाथ झा हत्याकांड बरी कर दिया है।उन्होने कहा कि इसी खुशी में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जिला कमेटी के द्वारा साकची गोल चक्कर मे ढोल बजाकर खुशी जाहीर करते हुए लड्डू वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, रोडिया सोरेन पवन सिंह .सागेन पूर्ति ,गुरमीत सिंह गिल, श्यामल सरकार, बबन राय. विनोद डे. मोहम्मद समद काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
