
जमशेदपुर।


जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “अनुभूति “ का आयोजन महाराष्ट्र हितकारी मंडल में किया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शेखर दे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया I इस अवसर पर स्वामी विवेकान्द की शिष्या सिस्टर निवेदिता की जन्म जयंती के अवसर पर इस सांस्कृतिक संध्या को उनके नाम समर्पित किया गया I कार्यक्रम प्रारंभ से पहले सभागार में गिरजा देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया I इससे पहले शहर के प्रख्यात वयोवृद्ध तबला वादक श्री केशव चक्रवर्ती को उनके शारीरिक स्थिति को देखते हुए उनके निवास स्थान पर जाकर संस्था के सदस्यों द्वारा शाल ओढाकर उनका सम्मान किया गया एवं सम्मान स्मारिका प्रदान किया गया I इसके बाद कलाकारों के द्वारा शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “अनुभूति “ पेश किया गया I कार्यक्रम में कोल्कता के अर्घो चक्रवर्ती ने शास्त्रीय संगीत , स्वरुप मोइत्रा ने एकल तबला वादन एवं रांची के देवप्रिय ठाकुर ने सितार वादन पेश किया I तबले पर अमिताव सेन , हारमोनियम पर बिरेन्द्र उपाध्याय एवं कौस्तुभ बागची का सराहनीय सांगत रहा I

